हिन्दी दिवस क्यों मनाते है?

हिंदी भाषा के विषय में हम सभी जरुर जानते है क्योँ की आप लोगो में से अधिकतर लोगो की मातृभाषा हिंदी होगी ।क्योँ की  दुनिया भर में हिन्दी बोलने वालों की जनसंख्या लगभग  80 करोड़ है लेकिन क्या आप जानते है की  हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है? आइये आज हिंदी दिवस के बारे में जानते है।हिंदी दिवस भारत मे मनाया जाता है प्रत्येक वर्ष की भाँति 14 सितम्बर को हिंदी  दिवस मनाया जाता है  इस दिन हिंदी को देश की राजभाषा का दर्जा प्राप्त हुआ।हिंदी दिवस को मनाने के पीछे उद्देश्य हिंदी भाषा के विकास के नए आयाम को बढ़ावा देना इस दिन हिन्दी भाषा में लिखने, जाँच करने और शब्दकोश के बारे में जानकारी दी जाती है। और भारतीय इस हिंदी दिवस के आयोजन पर कवि सम्मेलन और भाषा के संवाद पर चर्चा की जाती है।

                       

हम हिंदी दिवस क्यों मनाते है?

हिंदी हमें दुनिया भर में सम्मान दिलाती है. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी. इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा ज्यादातर भारतीय लगभग हिंदी भाषा मे पढ़ते ,लिखते और बात करते है अर्थात हिंदी भारत की मुख्य भाषा है लेकिन क्या आप जानते है भारत को आज तक राष्ट्रभाषा का  दर्जा नही मिला है  इसका मुख्य कारण कुछ राज्य हिंदी को राष्ट्रभाषा मानने  पर असहमत थे । वर्ष 1918 में गांधी जी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। इसे गांधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था।
हिन्दी दिवस 14 सितम्बर को मनाया जाता है क्यों कि इस दिन हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा मिला था।

Post a Comment

0 Comments