world Ozone day: क्या है ओजोन परत पृथ्वी के संरक्षण हेतु क्यों आवश्यक है

world Ozone day: क्या है ओजोन परत पृथ्वी के संरक्षण हेतु क्यों आवश्यक है

विश्व ओजोन दिवस हर साल 16 सितंबर को मनाया जाता है इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ओजोन परत के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना और इसके संरक्षण के लिए विचार करना है




ओजोन क्या है?

ओजोन हमारे वायुमंडल की सबसे बाहरी आवरण है यह हमारे पृथ्वी पर आने वाली सूर्य की हानिकारक किरणे (अल्ट्रावायलेट किरणों) को पहुंचने से   रोकती है अल्ट्रावायलेट किरणें वे किरण होती है जो हमारे   शरीर को नुकसान  नुकसान पहुंचाते हैं ओजोन परत का पृथ्वी के लिए बहुत बड़ा महत्व है ओजोन परत पृथ्वी के संरक्षण प्रदान करने में बहुत आवश्यक है यह परत ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से मिलकर बना होता है

 ओजोन परत की खोज किसने की

सन 1913 में सबसे पहले फ्रांसीसी की भौतिक शास्त्री चार्ल्स और हेनरी नामक वैज्ञानिक ने ओजोन परत के बारे में खोज किया वह यह पता लगाना चाहते थे सूर्य से पृथ्वी तक पहुंचने वाले रेडिएशन किरणें आखिर किन कारणों से पृथ्वी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते।

 ओजोन दिवस की शुरुआत

सन 1970 के अंत दशक में वैज्ञानिकों को ओजोन परत के छय के बारे में  मालूम हुआ इसके बाद 80 के दशक में विश्व के अनेक देशों की सरकार ने इस समस्या पर गहरा मंथन किया और 1985 में ओजोन परत की सुरक्षा करने के लिए वियना कन्वेंशन को अपनाया इसके बाद 1994 की यूएन जनरल असेंबली 16 सितंबर को  ओजोन परत की सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस मनाने का फैसला किया। पहला ओजोन दिवस 16 सितंबर सन 1995 को मनाया गया था

इस वर्ष पर ओजोन दिवस  की थीम क्या है?

हर वर्ष ओजोन दिवस पर एक थीम दिया जाता है क्या प्रत्येक वर्ष के लिए अलग-अलग होता है इस वर्ष ओजोन दिवस का थीम है 'ozone for life' यानी यह वाक्य दर्शाता है इस धरती पर ओजोन का  होना कितना आवश्यक है।

ओजोन  दिवस का उद्देश्य

ओजोन दिवस को सेलिब्रेट करने का मकसद लोगों को ओजोन परत के प्रति जागरूकता पैदा करना और इसके संरक्षण हेतु विचार करना है।

ओजोन का संरक्षण क्यों जरूरी है

ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणें अल्ट्रावायलेट किरणें जोकि हमारे पृथ्वी पर  मानव एवं जीव जंतुओं के शरीर के लिए हानिकारक है उन्हें  पृथ्वी पर आने से रोकती है लेकिन पृथ्वी पर प्रदूषण और क्लोरोफ्लोरोकार्बन गैस  की मात्रा बढ़ने के कारण  ओजोन परत का छय होता जा रहा है। जिससे  हमारे स्वास्थय जीवन पर त्वचा कैंसर जैसी बिमारियों का  प्रभाव पड़   सकता है इसलिए समय रहते इसके संरक्षण करना अति   आवशयक है | 

 ओजोन परत का महत्व

ओजोन ऑक्सीजन के तीन अणुओं  से मिलकर बना होता है ओजोन परत पृथ्वी से 10 से 50 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद रहता है। जो हमारे  पृथ्वी पर आने वाली सूर्य की  किरणों में मौजूद अल्ट्रावायलेट किरणों को फिल्टर करने का कार्य करता है यह अल्ट्रावायलेट किरणें हमारे पृथ्वी पर हमारे शरीर एवं जीव जंतुओं के लिए बहुत हानिकारक है | 

Post a Comment

0 Comments